पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुलासा : माइंड वाश कर घटना को अंजाम देता था नीरज पुनिया

खुलासा : माइंड वाश कर घटना को अंजाम देता था नीरज पुनिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुख्यात बदमाश नीरज पूनिया माइंड वाश करके घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने 10 दिन के रिमांड के पहले ही दिन नीरज से कई अहम जानकारियां जुटा ली हैं, लेकिन पुलिस फिलहाल इनका खुलासा नहीं कर रही है। घटना को अंजाम देने में प्रयोग की गई एक गाड़ी भी पुलिस ने पानीपत के कवि गांव से बरामद की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नीरज दूसरों से अपना काम निकलवाने के लिए युवकों का माइंड पूरी तरह से वाश कर देता था। उसके साथ काम करने वालों को भी उसकी योजनाओं का पता नहीं रहता था। िकसी तरह का सबूत भी वह नहीं छोड़ता था, जिस कारण वह करीब एक साल से पुलिस से बचता रहा। पुलिस आरोपियों से हथियार, मोबाइल फोन आदि को बरामद करना है। पूनिया करनाल में दो मर्डर में शामिल हैं।

^आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई कार को बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा कई अहम जानकारियां हासिल हुई हैं, जिनका फिलहाल खुलासा नहीं किया जा सकता। राजबीरसिंह, इंस्पेक्टर सीआईए-2, करनाल

नष्ट कर देता था सिम

पुलिससूत्रों के अनुसार नीरज पूनिया वारदात के लिए एक फोन का एक ही बार प्रयोग करता था। प्रयोग के बाद सिम नष्ट कर देता था। पॉलिटेक्निक पास मंजीत हर प्रकार की जानकारी पूनिया को उपलब्ध कराता था, जिसके आधार पर पुनिया घटना को अंजाम देता था। नीरज पुनिया के बारे में पुलिस को काफी जानकारियां मिल चुकी हैं।

बाइक पर थे तीन लोग

विकासनगरके नीरज की नीरज पूनिया ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूनिया के साथ उस समय पल्सर बाइक पर विनोद पानू पंडित भी थे। इनको मंजीत ने बाइक उपलब्ध करवाई थी। हालांकि पुलिस ने इस बाइक को पहले ही बरामद कर लिया था। आरोपी दिल्ली, जयपुर, जैसलमेर, शिरडी के बाद धारुहेड़ा में किराए पर रह रहे थे।

पहले घुल-मिल जाता था युवकों के साथ

घटनाको अंजाम देने के लिए नीरज लगभग 20-22 साल की उम्र के युवाओं का प्रयोग करता था। पहले वह उनसे घुल-मिल जाता था। इसके बाद उनका प्रयोग करता था। नीरज पूनिया ने नीरज कुमार की हत्या करने के लिए बल्ला शुगर मिल में रहने वाले मंजीत को अपने साथ मिलाया था। नीरज पूनिया ने प्रदेश के अलावा राजस्थान, दिल्ली में भी अपने दोस्तों का जाल बिछाया हुआ था।