पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरप्रीत ने शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल

हरप्रीत ने शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। सेक्टर-4 निवासी हरप्रीत सिंह ने शनिवार को केरल में चल रही नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया। जीत की सूचना मिलते ही हरप्रीत के घर बधाइ देने वालों का तांता लग गया।

हरप्रीत की मां ने दैनिक भास्कर को बताया कि शनिवार को हरप्रीत का 34वां जन्मदिन भी था। बेटे ने दो सिल्वर मेडल लाकर खुशी को दोगुना कर दिया है। हरप्रीत की मां अमरजीत कौर ने कहा, जन्मदिन के मौके पर मेडल आने से सोने पर सुहागा जैसा महसूस कर रही हूं। गहरप्रीत ने शनिवार को टीम गेम्स में एक सिंगल 25 मीटर रैपिड शूटिंग में सिल्वर मेडल प्राप्त किए हैं।

सेक्टर-4 स्थित हरप्रीत के निवास पर बधाई देने के लिए रिश्तेदारों परिचितों का जमावड़ा लगा रहा। हरप्रीत की मां का कहना है कि बेटे की इस उपलब्धि की वजह से उनका सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। कौर ने बताया कि अमरजीत फरवरी के अंतिम सप्ताह में करनाल पहुंचेगा। करनाल पंहुचने पर उसका स्वागत समारोह किया जाएगा।