पर्यावरण बचाने को लगाएंगे 10000 पौधे
करनाल | पर्यावरणबचाने के लिए सत फाउंडेशन दस हजार पौधे लगाएगी। इसी क्रम में संस्था की आेर से शनिवार को बाल भवन, फूसगढ़ में पौधरोपण किया गया। बाल भवन की प्रधानाचार्या ने कहा कि पौधरोपण करना ही कोई संपूर्ण कार्य नहीं है बल्कि उसकी पूरी देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर विद्यार्थी को अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।