नाबालिगा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
करनाल | पुलिसने सालवन निवासी आरोपी सतनाम को नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उपरोक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता के घर में घुसकर नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी के धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अारोपी को सालवन करनाल के क्षेत्र में उप निरीक्षक पवना देवी ने गिरफ्तार कर लिया।