साई स्वरांजलि आज
करनाल | भगवानश्री सत्य साई बाबा के अवतरण के 90 वें एवम श्री सत्य साई सेवा संगठन की 50 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गांधी फार्मेसी कॉलेज मॉडल टाउन जीटी रोड करनाल में आठ फरवरी को सुबह 11 बजे साई स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कई गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे।