मंच प्रभारी पर हमला कर किया घायल
करनाल | दोदिन पूर्व वार्ड नंबर 14 में सफाई करने पर मोहल्ला वासी मौखिक रूप से इकट्ठे होकर नगर निगम में (कलासो देवी) सफाई कर्मी की शिकायत करने पहुंचे थे। इससे उस सफाई कर्मी का तबादला कर दिया था। इसी बात से खिन्न होकर युवा बोलेगा मंच करनाल के प्रभारी युद्धवीर जुंडला गेट पर खड़ा था। उसी वक्त तीन शरारती लड़कों ने आकर तलवार चाकुओं के साथ युद्धवीर पर हमला कर दिया। जिसको बाद में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युद्धवीर ने कहा कि हमला करने वालों में उस सफाई कर्मी का लड़का अनूप, साथी, विनीत कांबोज एक अन्य साथी था।