- Hindi News
- नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 3972 बच्चों ने दी परीक्षा
नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 3972 बच्चों ने दी परीक्षा
शांितपूर्ण ढंग से परीक्षा के लिए किए थे पुख्ता प्रबंध
भास्करन्यूज | करनाल
जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा में छठी कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए लगभग 4421 आवेदक विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी किए गए, जिनमें से तकरीबन 3972 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।
प्रिंसिपल अमर कौर सांगवान ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह अथवा जून के प्रथम सप्ताह में सीबीएसई की ओर से घोषित किया जाएगा। कक्षा छठी में 80 सीटों पर दाखिले होने हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।
करनाल . नवोदयविद्यालय में एडमिशन के लिए राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी।
निसिंग| कस्बेके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शनिवार को 280 बच्चों ने नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए भाग्य आजमाया। परीक्षा में पांचवीं कक्षा के 293 विद्यार्थियों में से 13 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुपरिंटेंडेंट विजय कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान विभाग की ओर से अधिकारियों ने जांच भी की। परीक्षा के दौरान अनिल कुमार, रणबीर सिंह, रमेश कुमार, राजीव भूटानी, अंजना बजाज, जगतार सिंह, कृष्णा ने सहयोग दिया।