- Hindi News
- मार्च में तैयार होगी नई उद्योग पॉलिसी : गर्ग
मार्च में तैयार होगी नई उद्योग पॉलिसी : गर्ग
करनाल | हरियाणास्टेट इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन के एमडी विनीत गर्ग ने कहा कि मार्च में नई उद्योग पॉलिसी तैयार कर ली जाएगी। सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। वे एक होटल में हरियाणा चेंबर आॅफ कॉमर्स के पदाधिकारियों सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि रोजगार को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों का विकास महत्वपूर्ण है। इसी सोच के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। इस मौके पर उन्होंने उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने सरकार की नई उद्योग पॉलिसी को सुझाव भी लिए। उद्योगपतियों ने विंडो सिस्टम, टेक्नोलॉजी एंड स्किल डेवलेपमेंट के लिए स्टाम्प ड्यूटी खत्म करने की मांग की।