विज्ञान अध्यापक संघ ने की बैठक
करनाल | विज्ञानअध्यापक संगठन ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र देकर विज्ञान अध्यापकों का पद तकनीकी पद घोषित करने की मांग की है। पदोन्नति में विषय की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। अध्यापक जयकुमार, रमेश कुमार, सुभाष चंद्र, सतीश कुमार, समे सिंह, मीनाक्षी, सुदेश, मधु, गीता नरवाल, सुनीता, ईश्वर आदि ने कहा कि विज्ञान अध्यापकों को प्रायोगिक भत्ता दिया जाए।