पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतक में संघर्ष रैली निकालेगी माकपा

रोहतक में संघर्ष रैली निकालेगी माकपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | माकपाकी जिला कमेटी ने शनिवार को सदर बाजार में राज्य के 14वें सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया

माकपा सचिव कामरेड जगमाल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया प्रदेश की माकपा राज्य कमेटी के सम्मेलन के अवसर पर आईटीआई मैदान में जन मुद्दों को लेकर संघर्ष रैली करने का फैसला लिया गया है। भाजपा की केंद्र सरकार राज्य सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को ताक पर रख दिया है। किसानों को यूरिया खाद के लिए लाठियां खानी पड़ रही है। भूमि अधिग्रहण कानून को तो ब्रिटिश राज से बदत्तर बना दिए गए हैं। जिसमें किसान और उस भूमि पर रहे मजदूर के पुनर्वास के अधिकार को खत्म किया जा रहा है। वामपंथी ताकतों को मजबूत करने के लिए माकपा ने रोहतक रैली में पहुंचने का आह्वान किया। रैली को माकपा महासचिव कामरेड प्रकाश करात, पूर्व सांसद नीलोत्पल बसु, राज्य सचिव कामरेड इंद्रजीत सिंह, जनवादी महिला समिति राष्ट्रीय महासचिव जगमति सांगवान मुख्य वक्ता होंगे। बैठक में कामरेड हरीश त्यागी, विजय कंबोज, राजबीर सिंह, जोगासिंह, अश्वनी, जगपाल राणा मौजूद रहे।