- Hindi News
- संदिग्ध स्वाइन फ्लू मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव
संदिग्ध स्वाइन फ्लू मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव
करनाल | जिले में स्वाइन फ्लू धीरे-धीरे पैर पसारने लगा है। अब पांच मामले सामने चुके हैं। स्वाइन फ्लू के एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। सोमवार को स्वाइन फ्लू के एक और मरीज की पुष्टि हुई है। पीड़ित का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय राजेंद्र को तीन दिन पहले खांसी जुकाम की शिकायत हुई थी।
उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर सरकारी अस्पताल में उसके सैंपल लिए गए थे। मरीज को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। उसकी रिपोर्ट शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची, जिसमें उसे स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा तीन अन्य संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट रविवार तक आने की उम्मीद है। नोडल अधिकारी डाॅ. सरोज ने बताया कि राजेंद्र की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। उसका चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार चल रहा है। तीन अन्य मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है।