झाडि़यों की जगह बनेगा पार्क
जीटीरोड की तलहटी में जाट भवन के नजदीक हुडा की रिक्त पड़ी करीब डेढ़ एकड़ जमीन में एक नया पार्क बनाया जाएगा। शहर में हरियाली बढ़ाने और आसपास की कॉलोनीवासियों को पार्क की सुविधा देने के लिए यह योजना तैयार की गई है। इस पार्क को तैयार करने में करीब 40 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। पार्क को आधुनिक ढंग से विकसित किया जाएगा।
हरियाणा अर्बन डवलपमेंट अथॉरिटी के बागवानी विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है। क्षेत्र में लोगों को पार्क की कमी खली रही है। कई बार लोग पार्क बनाने की डिमांड भी कर चुके हैं। इसी के मद्देनजर स्थानीय वासियों को पार्क की सुविधा प्रदान करने के लिए चंडीगढ़ हेड आॅफिस में प्रपोजल भेजा गया है। वहां से परमिशन मिलते ही नया पार्क बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के सेक्टरों में नए पार्क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ग्रीन बेल्ट को भी विकसित किया जाएगा। काबिलेगौर है कि शहर के सौंदर्यीकरण को पहले की अपेक्षा और बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नई योजनाएं बनाई गई हैं।
सौसे अधिक बने हैं पार्क
शहरमें ग्रीन बेल्ट सहित करीब सौ से अधिक छोटे पार्क हैं। कई पार्कों के रख-रखाव का कार्य सेक्टर में बनी संस्थाओं को सौंपा गया है। विभाग संस्थाओं को बजट देता है, जिससे संस्था आवश्यक कार्य करवा सकती हैं। धीरे-धीरे करनाल शहर फिर हरियाली की तरफ बढ़ रहा है।
सेक्टर-32 में आठ छोटे पार्क किए जाएंगे तैयार
सेक्टर-32में छोटे बड़े करीब आठ नए पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इन पार्कों की चारदीवारी बनाने का कार्य जल्द ही शुरू होगा। विभाग के पास नए पार्क विकसित करने के लिए बजट चुका है। ये पार्क आधा एकड़ से लेकर दो-तीन कैनाल तक के होंगे।
करनाल . जाटभवन के पास जीटी रोड के किनारे उगी इन झाड़ियों के स्थान पर बनाई जाएगी ग्रीन बेल्ट।
हजारों लोगों को मिल सकेगा लाभ
इसस्थान पर पार्क विकसित हाेेने से दयानंद कॉलोनी, सेक्टर-12 मॉडल टाउन के कुछ हिस्से के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के लोगों ने जीटी रोड जाट भवन के पास रिक्त पड़ी इस जमीन में पार्क विकसित करने की मांग काफी समय से की हुई है ताकि उन्हें सैर करने के लिए जीटी रोड पार करके अटल पार्क में जाना पड़े, क्योंकि सैर के लिए प्रतिदिन जीटी रोड पार करना रिस्की है। इस नए पार्क को हरा-भरा बनाने के लिए कई किस्मों के छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। सीमेंट की पगडंडी बनाई जाएगी। साथ ही पार्क को अच्छा बनाने के लिए जो भी आवश्यकताएं महसूस की जाएंगी, उन्हें भी पूरा किया जाएगा।
सेक्टरछह ग्रीन बेल्ट का रुका कार्य शुरू
सेक्टरछह में करीब एक किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट में सीमेंट का रास्ता बनाने का रुका कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। सीमेंट का रास्ता बनाने का कार्य ठेकेदार किन्हीं कारणों से बीच में छोड़कर भाग गया था। इस कारण कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। अब विभाग द्वारा कार्य पूरा करवाने के लिए ठेकेदार से दोबारा कार्य शुरू कराया गया है।
^सीएम सिटी बन जाने के कारण लोगों की शहर के प्रति अपेक्षाएं भी पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं। जाट भवन के पास ग्रीन बेल्ट के साथ नया पार्क विकसित किया जाएगा। इस पर 40 लाख रुपए खर्च होंगे। जिस पार्कों पर काम शुरू हो चुका है, उन्हें जल्द ही विकसित कर दिया जाएगा। जगबीरआर्य, एसडीओ, हुडा बागवानी विभाग।