ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
करनाल | घोघड़ीपुररेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भंडारी गांव निवासी सोनू के रूप में हुई है। हेयर ड्रेसर का काम करने वाला सोनू सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान वह एक ट्रेन की चपेट में गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है।