पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटों पर भारी हैवी लाइसेंस की खुमारी

सीटों पर भारी हैवी लाइसेंस की खुमारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेटिंग को खत्म करने को नए आवेदन पर फुल स्टॉप

विक्रमबनेटा | करनाल

ड्राइविंगमें अपना करियर संवारने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह समय सांसत भरा है। क्योंकि रोडवेज के ट्रेनिंग स्कूल में भले ही सीटों की संख्या 220 हो लेकिन वहां पर इस समय लंबी-चौड़ी वेटिंग चल रही है।

वेटिंग लिस्ट कम होने से केवल युवा परेशान हो रहे हैं, बल्कि विभागीय अधिकारियों को सर्द मौसम मेें पसीना रहा है। सीटों को लेकर करनाल के ट्रेनिंग स्कूल में पिछले काफी समय से मारा-मारी चल रही है। सूत्रों की मानें तो यह समस्या अभी बरकरार रहने वाली है। सीटों की संख्या कम होने की वजह से ग्रामीण युवाओं को फायदा नहीं मिल पा रहा है। ड्राइविंग में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवा हैवी लाइसेंस होने की वजह से बेरोजगार घूम रहे हैं।

14 बसें हैं ट्रेनिंग स्कूल में

ट्रेनिंगस्कूल में ट्रेनिंग के लिए वर्तमान में 14 बसें हैं। नार्म्स के अनुसार एक बस में केवल 18 प्रशिक्षुओं को ही ट्रेनिंग दी जा सकती है। पूर्व में ट्रेनिंग स्कूल के पास केवल 10 बसें ही थी लेकिन मुख्यालय से मंजूरी लेकर चार माह पूर्व ही चार बसें और दी गई थी। ट्रेनिंग स्कूल के प्रस्ताव में यह बात शामिल है कि सीटों की संख्या के साथ ही बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।

बढ़ा हैवी लाइसेंस का क्रेज

युवाअाेंमें हैवी लाइसेंस का क्रेज बढ़ रहा है। पूर्व में हैवी लाइसेंस के लिए प्रदेश भर में केवल तीन स्थानों मुरथल, रोहतक हिसार में ही ट्रेनिंग दी जाती थी। हैवी लाइसेंस के लिए मारा-मारी होने के कारण विभाग ने हर जिले में ट्रेनिंग स्कूल शुरू कर दिए हैं। करनाल के ट्रेनिंग स्कूल में इस समय 450 वेटिंग चल रही है। यही हाल प्रदेश भर के तमाम ट्रेनिंग स्कूल में चल रहा है।

^जीएम वेटिंग तो चल रही है, लेकिन सीटें काफी हैं। सीटों को बढ़वाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजने पर भी विचार कर रहे हैं। सीटों के हिसाब से ही बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जोगेंद्रसिंह, जीएम केंद्रीय कर्मशाला एवं इंचार्ज ट्रेनिंग स्कूल, करनाल

अधिकारी बोले, पहले वेटिंग खत्म करेंगे

वेटिंगलिस्ट से अधिकारियों की सिरदर्दी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेनिंग स्कूल में अब नए अावेदन बंद कर दिए हैं। अधिकारियों की सोच है कि पहले वेटिंग लिस्ट को खत्म किया जाएगा, उसके बाद ही नए आवेदन लिए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल माह तक वेटिंग खत्म हो जाएगी।