पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीआरडी में 500 बच्चों ने दी प्रतिभा खोज परीक्षा

बीआरडी में 500 बच्चों ने दी प्रतिभा खोज परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | बच्चोंको बेहतर शिक्षा देने के इरादे से बाबा रामदास विद्यापीठ में प्रतिभा खोज परीक्षा कराई गई। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग 500 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा के दम पर अच्छे अंक हासिल करने वाले बच्चों को निशुल्क रियायती फीस पर शिक्षा प्रदान की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 15 फरवरी को घोषित किया जाएगा। स्कूल की प्रिंसिपल नीनू आहूजा ने बताया कि विद्यापीठ का उद्देश्य उन सभी बच्चों को शिक्षित बनाना है, जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद भी बेहतर शिक्षा से वंचित रह जाते है। विद्यापीठ के चेयरमैन वैद्य देवेन्द्र बतरा, मैनेजर साबिया बतरा ने कहा ऐसी परीक्षाएं केवल बच्चों की प्रतिभा प्रदर्शित करेंगी बल्कि आगे बढ़ने में भी मदद करेंगी।