- Hindi News
- ग्रीन टीम सभी खेलों में अव्वल, जीती ट्रॉफी
ग्रीन टीम सभी खेलों में अव्वल, जीती ट्रॉफी
करनाल | जेसीआईगोल्ड द्वारा आरजू रिजोर्ट पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्था के 63 सदस्यों ने सहपरिवार हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में पारंपरिक खेलों जैसे कि कबड्डी, नींबू रेस, वालीबॉल, बोरी रेस, खो-खो इत्यादि का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों को चार टीमों में विभाजित किया गया।
हरीश अग्रवाल को टीम रैड, जेसी पंकजमनी गोयल को टीम ब्ल्यू, जेसी विकास आर्य को टीम येलो तथा जेसी सुभाष काजल को टीम ग्रीन का कप्तान बनाया गया। सभी टीमों के कप्तान एवं खिलाडि़यों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अंत में टीम ग्रीन विजयी रही। जेसी सुभाष काजल एवं उनकी टीम के सदस्यों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जेसी अनूप जोशी एवं जेसी अश्विनी जोशी की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम के संयोजक जेसी डा. तरुण गोयल एवं जेसी सुनील मित्तल ने बताया कि पारम्परिक खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। उन्होंने बताया कि खेलना अच्छे स्वास्थ्य के लिये अति आवश्यक है। इस अवसर पर जेसी डाॅ. शैली गोयल एवं डाॅ. आरती मित्तल द्वारा महिलाओं को अनीमिया नामक बीमारी से बचने के उपाय भी बताए गए। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष जेसी नीरज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जेसी विनोद गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जेसी आदित्य बंसल, पूर्व प्रधान जेसी आनन्द शर्मा, उपाध्यक्ष जेसी संजीव शर्मा, आरके शर्मा, अजय गुप्ता, संजय जैन, रमेश बंसल, सुनील मलिक, सचिव मनोज अग्रवाल, सह सचिव सुमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष जेसी विकास गुप्ता, जेसी संजय गुप्ता, जेसी आशीष गुप्ता, जेसी डा. नरेन्द्र गोयल, जेसी प्रदीप गर्ग, जेसी प्रदीप बंसल, जेसी जगमाल गुप्ता, जेसी राजीव बंसल, जेसी सुधीर चावला, जेसी अनिल शर्मा, जेसी सुशील चानना, जेसी अमृत मेहत्ता, जेसी निर्मल शर्मा, जेसी गौरव अग्रवाल तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे। महिला विंग की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल भी मौजूद रही। इस अवसर पर दो लक्की ड्रा भी निकाले गए, जिसके विजेता अजीत बंसल तथा अनूप जोशी रहे। कार्यक्रम के अंत में जेसीज परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
करनाल . जीतके बाद शील्ड के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।