पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव की पालकी के आगे झुके श्रद्धालुओं के शीश

शिव की पालकी के आगे झुके श्रद्धालुओं के शीश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान शिव हर लेते हैं भक्तों के कष्ट : श्रीवास्तव

करनाल| महाशिवरात्रिके उपलक्ष में श्री शिव शक्ति जागृति मंच द्वारा क्षेत्र की सुख-शांति के लिए निकाली जा रही प्रभातफेरी एनडीआरआई पहुंची। यहां पर श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी का जोरदार स्वागत किया। सोमवार को भी प्रभातफेरी में सैकड़ों श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी। सोमवार की अलसुबह प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्री शिव शक्ति जागृति मंच द्वारा आयोजित प्रभातफेरी का श्रद्धालुओं ने फूलोंं की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। प्रभातफेरी ने समाजसेवी केपी सिंह के निवास स्थान पर विश्राम किया।

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के समक्ष माथा टेक कर मन्नतें मांगी। इसके बाद प्रभातफेरी का आयोजन करनाल के एडीसी गिरिश अरोड़ा के निवास स्थान पर किया गया, जहां उसका जोरदार स्वागत किया गया। एडीसी अरोड़ा ने कहा कि हमें धार्मिक कार्यों में भाग जरूर लेना चाहिए। भगवान शिव हर भक्त के कष्ट हर लेते हैं। शाम की प्रभातफेरी ने करनाल के एसडीएम राजीव महता के निवास स्थान पर विश्राम लिया। यहां पर भी भक्तों ने भगवान शिव की महिमा का बखान कर माहौल को धार्मिकमय कर दिया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। मंच के प्रधान सतपाल मनोचा ने सभी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए एसडीएम राजीव महता ने कहा कि हमें प्रभु की भक्ति में लीन रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव हमेशा अपने भक्तों पर दया करते हैं। जो भी श्रद्धालु भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हैं, उन्हें जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भोले बाबा की महिमा का गुणगान कर सभी को निहाल कर दिया। पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी पर फूलों की वर्षा भी की। सतपाल मनोचा ने बताया कि मंगलवार को प्रभातफेरी का आयोजन सेक्टर-5 में किया जाएगा। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

करनाल | शिवसेवा समिति की ओर से मुबारकाबाद गांव में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 21 दिनों की प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामवासियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, बाल मजदूरी दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के बारे में जागरुक किया जाएगा। कार्यक्रम में गांव की गलियों में भजन-कीर्तन किया जाता है। समिति के निवेदक नरसिंह, मीरा राम कश्यप, मदनलाल,प्रधान सुरेश कुमार, रामकुमार, गुलाब सिंह, सचिव शेर सिंह, रोहताश तोमर,विनोद, संदीप, रमेश मौजूद रहे।

करनाल . श्रीसनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से निकाली गई भगवान शिव की पालकी के आगे शीश झुकाते श्रद्धालु।

ये श्रद्धालु हुए आरती में शामिल :आरती करने वालों में सुरेश कुमार, सुदेश, राजेश कुमारी, मनीषा, ईश्वर, कुसुम, नीलम, पायल, अशोक, सतीश, एके मान, अशोक मक्कड़, राजेश गुप्ता, कैलाश, कर्मचंद सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे। सभा के उपप्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि 11 फरवरी को प्रभातफेरी घोसी मोहल्ला, चांद सराय में निकाली जाएगी। पालकी के साथ चलने वालों में उपप्रधान रमेश जिंदल, सुशील, ओमप्रकाश, रतनचंद, विनय, गोल्डी, जयभगवान, सोनू, काका, संजू, मनीष, अशोक, शाम सुंदर, प्रवीण, सुनील, मधु, शैवानी, कीर्ति, मनीषा, रोशनी, सुमन आदि शामिल थे।