- Hindi News
- कर्मचारी को बिना नोटिस कार्य से हटाना तानाशाही : जयपाल
कर्मचारी को बिना नोटिस कार्य से हटाना तानाशाही : जयपाल
करनाल | राज्यचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन का सोमवार को भी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय पर धरना जारी रहा। कर्मियों को धरना सोमवार को 35वें दिन में प्रवेश कर गया है। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान देवीचंद ने किया।
धरने का संचालन जिला सहसचिव जयपाल ने किया। धरने का संबोधित करते हुए जिला प्रधान देवीचंद ने कहा कि शिवकुमार कलसौरा की बर्खास्तगी को लेकर धरना जारी है लेकिन आयुर्वेदिक अधिकारी उनकी सेवाएं बहाल करने के लिए तैयार नहीं हैं। जिसे लेकर कर्मचारियों में राेष है। यदि शीघ्र ही कर्मचारी की सेवाएं बहाल नहीं की गई तो आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को बिना नोटिस दिए कार्य से हटाना तानाशाही है। धरने में औमप्रकाश सिंहमार, कृष्ण शर्मा, ओपी भाट, रामनाथ वालिया, बलिंद्र, शेरसिंह, इकबाल, शिवकुमार, पुष्पा, सुदेश, मीना, कांता ऋषिपाल मौजूद रहे।
प्रदर्शन करते हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन सदस्य।