पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट के आराेपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मिली महिलाएं

मारपीट के आराेपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मिली महिलाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | घोघड़ीपुरगांव निवासी महिलाओं ने सोमवार को एसपी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ अवैध रूप से शराब बेचने महिलाअों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं महिलाअों ने पुलिस पर भी आरोपियों से मिलीभगत कर मामले मेें कार्रवाई करने का आराेप लगाया है।

महिलाओं ने बताया है कि गांव के ही दो लोग गांव में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करते हैं। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। आरोप है कि पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब की 10 बोतलें बरामद कीं, लेकिन आराेपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया। आरोपियों ने इस बात की खुंदक निकालने के लिए महिलाओं के साथ 4 फरवरी को उनके घर में घुस कर मारपीट की। मामले में महिलाओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की गुजारिश की है। एसपी को ज्ञापन सौंपने वालों में सरोज बाला, कलावती, बाला, ओमपति, रजनी, मेवा, मिला देवी, अनिल, शीशपाल शामिल रहे।

करनाल . शराबके धंधे के खिलाफ जिला सिचवालय में डीसी से मिलने आए ग्रामीण।