पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 51 जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल और राशन

51 जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल और राशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| मांझंडेवाली सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को विवेकानंद हाई स्कूल और कृष्णा मंदिर सेक्टर-14 में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि अशोक मित्तल निशा मित्तल रहे। शिवम मित्तल ने 51 गरीब परिवारों को कंबल राशन वितरण करके अपना जन्मदिन भी उनके साथ मनाया। संस्था द्वारा एक कन्या के विवाह में फर्नीचर सहयोग दिया।

सांय काल की बैठक में मां भगवती की विशाल चौकियों, प्रभात फेरियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। 6 मार्च को पालकी पूजन, 7 से 19 मार्च को प्रभातफेरी, 20 को विशाल शोभायात्रा, 21 से 27 माता की चौकियां, 27 को सामूहिक कंजक पूजन, रात्रि मां भगवती की चौकी, 29 मार्च को 5वां विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

बैठक में प्रधान राजेश लांबा, धार्मिक सलाहाकार सुभाष गुरेजा, अशोक मित्तल, शिवम मित्तल, अरूण शर्मा, तुषार शर्मा, मोनिक गर्ग, श्याम बत्तरा, महेन्द्र शर्मा, राहुल भटनागर, हरीश भुटाना, ललित बोगरा, संजीव काठपालिया, सुरेन्द्र खुराना, सोनू खुराना, अनिल बहल, अनिल सहगल, राजीव मुंजाल, राजेश शर्मा, नरेश गुलाटी, रजत अरोड़ा, विरेन्द्र आर्या, राजीव नागपाल, परमजीत सहगल, राजू, काकू, संजीव, मोहित बत्तरा, गंगाधर भाटिया मौजूद रहे।