पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइबर क्राइम पर लगाई जाएगी लगाम

साइबर क्राइम पर लगाई जाएगी लगाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरौंडा | हरियाणापुलिस ने साइबर अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए गति पकड़ ली है। इसके लिए सोमवार को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में साइबर अपराध अन्वेषण के लिए राज्य स्तरीय एडवांस (अग्रिम) प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया। इसका उद्घाटन अकादमी के निदेशक सुधीर चौधरी ने किया।

इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए 23 पुलिसकर्मी भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम 5 दिन तक चलेगा। सुधीर चौधरी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा इस दौर में अपराधी इंटरनेट के माध्यम से लाखों रुपए की चोरी और अन्य वारदातों को अंजाम दे देते हैं। कम्प्यूटर और संचार के साधनों में कुशलता हासिल करके ही साइबर अपराधियों पर काबू पाया जा सकता है। इसलिए सूचना प्रोद्योगिकी में परंपरागत होना पुलिस की प्राथमिकता बन गई है। हरियाणा पुलिस साइबर के क्षेत्र में निरंतर कौशल बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हजारों पुलिसकर्मियों ने साइबर के प्रशिक्षण में रुचि लेकर इसे अपने कार्यक्षेत्र में अपनाकर इस प्रयास को आगे बढ़ाया है।

चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्तमान कोर्स ‘स्मार्ट’ पुलिस की ओर एक कदम है, जो साइबर अपराधियों से निपटने में मददगार साबित होगा। उन्होंने प्रतिभागियिों को आगाह करते हुए कहा कि तेजी से बदलते दौर में पुलिसिंग चुनौतीपूर्ण है। इसमें वही कामयाब होगा जो अपने ज्ञान और कौशल के निरंतर विकास के लिए अग्रसर रहेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का ब्यौरा देते हुए साइबर लैब के प्रभारी सचित नागपाल ने बताया कि अकादमी में स्थित साइबर प्रशिक्षण लैब उत्तर भारत में स्थापित होने वाली पहली लैब है जो पुलिस हेतु साइबर प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा कर रही है। यह लैब डीएससीआई के सहयोग से अगस्त 2010 में आरंभ हुई थी। इसमें अब तक 11000 पुलिसकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान प्रशिक्षण कार्यक्रम बेसिक स्तर से आगे का है, जिसमें मुख्यत: साइबर फारेंसिक, मोबाइल फोन फोरेंसिक, सोशल मीडिया विश्लेषण, बैंकिंग में होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे साइबर अपराधी को पकड़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अकादमी के डीए शशिकांत शर्मा, डीडीए कुलदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार, निरीक्षक अमर सिंह भी उपस्थित थे।

करनाल . अकादमीमें प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद पुलिस कमचारियों के साथ पुलिस अकादमी के निदेशक सुधीर चौधरी।