- Hindi News
- खाता खुलवाने के लिए बुजुर्गों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार
खाता खुलवाने के लिए बुजुर्गों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार
बुजुर्गोंकी पेंशन ऑनलाइन प्रक्रिया को शुरू करने के लिए नगरपालिका परिसर में बैंकों के अधिकारियों ने बुजुर्गों के पेंशन खाते खोले। नगरपालिका कार्यालय में पेंशन खाते खोलने की प्रक्रिया को लेकर बुजुर्गों की पूरा दिन गहमा-गहमी रही। बुजुर्गों को खाते खुलवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ा और खाते खुलवाने की पूरी जानकारी होने से बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार बुजुर्गों की ईमानदारी से पेंशन वितरित करने की प्रणाली को लेकर पेंशन सीधे बैंक में भेजने की योजना तैयार कर रही है। इसके लिए सोमवार को नगरपालिका परिसर में सभी बैंकों के अधिकारियों ने बुजुर्गों के खाते खोले। बुजुर्गों को जैसे ही नगरपालिका में खाते खोलने की सूचना मिली तो, सुबह से ही भारी संख्या में बुजुर्ग एकत्रित हो गए। बैंक अधिकारियों ने लगभग 11 बजे खाते खोलने की प्रक्रिया शुरू की। नगरपालिका कार्यालय में खाते खोलने की पूरी व्यवस्था होने के कारण बुजुर्गों की लंबी लाइनें लग गई। बुजुर्गों खाते खुलवाने के साथ-साथ पेंशन भी लेने के लिए लाइनों में लग हुए थे, लेकिन नगरपालिका अधिकारियों ने बुजुर्गों को पेंशन देने से मना कर दिया। नपा अधिकारियों का कहना था कि खाता खुलने के बाद ही पेंशन वितरित की गई। इस कारण बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विकलांगहो रहे परेशान
ईश्वरने बताया की सरकार बेशक पेंशन में पूरी पारदर्शिता लाने का प्रयास कर रहीं है, लेकिन इससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और विकलांगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खाते खोलने की प्रक्रिया में पूरी तरह से अव्यवस्था पाई गई। इस कारण बुजुर्गों को कई घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा
पहले ही खोलने चािहए खाते
पन्वेश्वरीने बताया की की वह सुबह नगरपालिका में पेंशन लेने आई थी, लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों ने खाता खोलने के बाद पेंशन देने का कार्य किया, इस कारण उन्हें कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पेंशन वितरित होने के बाद ही बैंक के अधिकारियों ने खाते खोलने चाहिए थे।
करनाल . नगरपालिकामें खाता खुलवाने के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग।
^नगरपालिका सचिव देंवेद्र नरवाल ने बताया कि इस माह में बुजुर्गों की पेंशन नगरपालिका कर्मचारी ही वितरित करेंगे, लेकिन मार्च से पेंशन ऑनलाइन शुरू हो जाएगी और पेंशन बैंकों से मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की असुविधा को देखते नगरपालिका में खाते खुलवाने का निर्णय लिया गया। बैंकों के सभी अधिकारी बुजुर्गों के खाते खोल रहे है। जिनका खाता खुल गया है उन्हें पेंशन वितरित कर दी गई है और इसमें नगरपालिका का पूरा स्टाप लगा हुआ है।