- Hindi News
- दलबीर चौहान बने क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष
दलबीर चौहान बने क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष
करनाल | अखिलभारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह चौरिया ने गांव सांभली के पूर्व सरपंच राणा दलबीर सिंह चौहान को महासभा का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया है। करनाल पहुंचने पर राजपूत समाज ने प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
सेक्टर-8 स्थित राजपूत धर्मशाला में आयोजित एक बैठक के दौरान समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी। समाज के लोगों ने कहा कि दलबीर सिंह को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने से हरियाणा में राजपूत समाज एकजुट होगा। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे और समाज को संगठित करने का प्रयास जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी। जिसमें युवाओं को विशेष प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। मौके पर जिला राजपूत सभा के प्रधान रामपाल राणा, कोआपरेटिव मार्केटिंग के चेयरमैन मनोज राणा, राजपूत महासभा के जिला महासचिव कैप्टन राजेंद्र सिंह, राजबीर सिंह पधाना, तेजपाल सिंह राहड़ा, सुनील राणा, रणधीर राणा, गुड्डू राणा बाहरी, पूर्व सरपंच राकेश राणा राममेहर राणा आदि मौजूद थे।
प्रदेशाध्यक्ष बनने पर दलबीर सिंह चौहान का स्वागत करते समाज के लोग।