आपदा की घड़ी में सहायता करने को बढ़े हाथ
जम्मू-कश्मीरमें आई बाढ़ से पीडि़त लाेगों की मदद के लिए जिलेभर के लोग आगे आए हैं। इनमें जहां नेता शामिल हैं, वहीं स्कूल के विद्यार्थी भी पीछे नहीं रहे। इसके अलावा धार्मिक सभा भी सामने रही हैं। जिला प्रशासन लोगों द्वारा एकत्रित सामग्री राशि को पीड़ितों तक पहुंचा रहा है। गुरुवार को कई अन्य स्थानों से भी राहत सामग्री जम्मू कश्मीर भेजी जाएगी। काबिलेगौर है कि करनाल के लोग इससे पहले गत वर्ष उत्तराखंड त्रासदी में भी पीड़ितों की मदद के लिए यूं ही आगे आए थे। लोगों का कहना है कि हमें मुसीबत में पड़े हर इंसान की मदद जरुर करनी चाहिए।
दून स्कूलों के बच्चों ने डीसी को सौंपे 31 हजार
करनाल.शहरके दून वाटिका, दून पब्लिक दून इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता दर्शाते हुए जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ित बच्चों भाई बहनों की सहायता के लिए 31000 रुपए की धनराशि डीसी बलराज सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में नई दिल्ली भिजवाई है। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री के देश के करोड़ों बच्चों और शिक्षकों को राष्ट्रभक्ति की पवित्र भावना से शिक्षा के माध्यम से जुड़ने के आह्वान के प्रति उत्तर में इन तीन स्कूलों के बच्चों, अध्यापकों प्रबंधन ने मिल कर एक बड़ी पहल की है। स्कूल के प्रबंध निदेशक केएमएस बाठ, एमजे लूथरा प्रिंसिपल अंजना शर्मा, सरोज ग्रोवर वाइस प्रिंसिपल वीना शर्मा, आर्ट टीचर अमरजीत कौर तथा साथ आए बच्चों का स्वागत किया।