- Hindi News
- निजी नई बस पॉलिसी बन गई विद्यार्थियों के लिए मुसीबत
निजी नई बस पॉलिसी बन गई विद्यार्थियों के लिए मुसीबत
निजीबस पॉलिसी मामले का खामियाजा विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन पढ़ने के लिए किराया देकर संस्थान, कॉलेज स्कूलों में आना पड़ रहा है। विद्यार्थी लगातार पास बस बनवाने के लिए प्राइवेट परिवहन समितियों के चक्कर काट रहे हैं। दी सहकारी परिवहन सेवा समिति संचालक ने बताया कि वे कैसे छात्र बस पास बना सकते हैं। क्योंकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
...तो फिर कैसे करेंगे विद्यार्थियों के पैसे वापस
अगरउनकी बसें दूसरे रूटों पर चली गई तो इन छात्रों का क्या होगा। वे फिर कैसे इन विद्यार्थियों के पैसे वापस करेंगे। इस लिए उनके पास नहीं बनाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात है तो यह गलत है। बस पास की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी आते हैं ग्रामीण क्षेत्रों से
ज्यादातरप्राइवेट बसें ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बनाए हुए हैं। प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। बस पास बनने के कारण हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लेकिन इस ओर किसी को कोई ध्यान नहीं है। उन्हें बस पास बनाने के नाम पर आए दिन चक्कर कटवाए जा रहे है। लेकिन उन्हें स्पष्ट नहीं बताया जाता कि उनके पास अब नहीं बनेंगे।
प्राइवेट बस संचालकों को पास बनाने के लिए कह दिया है। विद्यार्थियों को बस पास को लेकर किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। लेकिन प्राइवेट संचालक की चिंता भी वाजिब है। आरकेसिंह, आरटीए,करनाल।
ये कहा विद्यार्थियों ने
निसिंगआईटीआई में जाने वाले छात्र विकास नीलोखेड़ी पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले अमित, सुरेश, दयाल सिंह कॉलेज के विद्यार्थी रणजीत शर्मा, संजय शर्मा ने बताया कि प्राइवेट बस संचालक उनके पास बनाने में आनाकानी कर रहे हैं। कहते हैं कि उनकी बसे दूसरे रूट पर जाने वाली हैं। इसलिए जो बस यहां पर आने वाली है, उनके संचालक ही बस पास बनाएंगे। अब तो अन्य कोई बस रही है, ही ये बसें यहां से जा रही है। प्रतिदिन साठ से सौ रुपए किराए के रूप में लगते हैं। परिजन हर रोज कहां से पैसे दें। इस कारण वे मानसिक रूप से परेशान रहने लगे हैं।
बसों को चलाने के लिए नहीं मिले टाइम टेबल
नईपॉलिसी के तहत निकाले गए ड्रा में इन बसो