पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रथम नवरात्र पर मां शैलपुत्री की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़

प्रथम नवरात्र पर मां शैलपुत्री की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांदुर्गा के नौ रूपों में से पहले स्वरूप में शैलपुत्री के नाम से मां दुर्गा जानी जाती है। नवरात्राें के आगमन पर सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर मां के रूपों की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

ऐसा माना जाता है कि नवरात्रा के आगमन से ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है। श्राद्ध लगे होने के कारण लोगों ने शहर में आकर खरीदारी करना उचित नहीं समझते। पहले नवरात्रे पर बाजार में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई। महादेव कर्णेश्वर मंदिर पुजारी षष्टी वल्लभ पांडेय ने बताया कि मां दुर्गा के प्रथम नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां का चुनरी, नारियल, श्रंगार का सामान चढ़ाकर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने इस दिन से मां का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत शुरू किए। श्रद्धालु अपनी मन्नत के अनुसार मां के व्रत रखते है। सराफा बाजार एसोसिएशन सचिव रमेश बंसल ने कहा कि बाजार में काफी दिनों बाद रौनक आई है।

करनाल . प्रथमनवरात्र पर देवी मंदिर में घंटी बजाता नन्हा बच्चा।