पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरठ रोड से मुख्य बाजार में अब वाहनों की एंट्री होगी बंद

मेरठ रोड से मुख्य बाजार में अब वाहनों की एंट्री होगी बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनेवाले दिनों में शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस नई योजना बनाने जा रही है। योजना के तहत मेरठ रोड महाराणा प्रताप चौक से शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों पर पूर्णतया रोक रहेगी। ताकि इस साइड से आने वाले वाहनों के कारण शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो। अगर योजना सफल रही तो एक अक्टूबर से महाराणा प्रताप चौक से शहर में वाहनों की एंट्री बंद हो जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि योजना लगभग फाइनल हो चुकी है। यह नई योजना अगर सफल रहती है तो इससे शहरवासियों को काफी हद तक जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी। एडवोकेट राजेश कश्यप ने कहा कि योजना सराहनीय है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस को सारे शहर की एक ही बार कोई ठोस योजना बनानी चाहिए। इसके अलावा योजना पर सख्ती से पालन हो। सड़कों पर वाहनों के इधर उधर खड़े रहने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। कई बार तो राहगीर दुर्घटनाग्रस्त भी जाते हैं। क्योंकि फुटपाथ पर उनके लिए कोई चलने लायक कोई जगह नहीं होती। वहां पर वाहनों की भीड़ लगी रहती है।

त्योहारों के मध्येनजर लिया गया यह फैसला

ट्रैफिकइंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि नई योजना एक अक्टूबर से लागू हो जाएगी। नई योजना से शहर में महाराणा प्रताप चौक साइड से आने वाले वाहनों की संख्या बंद हो जाएगी। इस कारण शहर में जाम लगने की संभावना के बराबर रह जाएगी। योजना से शहरवासियों को काफी फायदा होगा। शहरवासी भी यातायात नियमों का पालना करे। जो सभी के हित में है। हमें अपने वाहनों को शहर में कहीं भी नहीं खड़े करने चाहिएं, इन्हें हमेशा पार्किंग में ही खड़ा करें।

गलत पार्किंग में खड़े वाहन क्रेन से उठाए

एसपीके आदेश पर शहर में आवागमन बनाए रखने के लिए गलत पार्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन की सहायता से उठाया जा रहा है। पुलिस द्वारा पिछले दो दिनों में करीब साठ वाहनों को क्रेन से उठवा कर सीधे थाना में पहुंचाया गया है। इन वाहनों को जुर्माना लगाकर तभी छोड़ा जा रहा है, जब वाहन चालक आगे इस प्रकार की गलती करने की शपथ ले।

पहले बनाई गई योजना भी हो चुकी है सफल

ट्रैफिकपुलिस ने नमस्ते चौक से आने वाले ऑटो को सीधे शहर में एंट्री देकर मीरा घाटी चौक होते हुए रेलवे रोड, एसडी स्कूल से होकर बस स्टैंड से एंट्री दी है। वे वापसी में बस स्टैंड से होते हुए कमेटी चौक से होते फिर उ