- Hindi News
- सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने का काम हुआ शुरू
सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने का काम हुआ शुरू
करनाल |शहरकी मुख्य सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने का काम शुरू हो चुका है। सर्दियों में ये पटि्टयां धुंध के मौसम में जीवन रेखा का काम करती हैं। संबंधित विभाग का मानना है कि सबसे ज्यादा हादसे धुंध के मौसम में होते हैं। ऐसे में सड़क हादसों को रोकने के लिए मुख्य सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। खासकर ऐसी जगहों पर भी सफेद पटि्टयां लगवाई जा रही हैं जहां पर धुंध के समय ज्यादा हादसे होते हैं। जल्द ही सफेद इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।