पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी जयंती पर सफाई अभियान शुरू

गांधी जयंती पर सफाई अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ भारत सप्ताह के अंतर्गत की सफाई

निसिंग| राष्ट्रपितामहात्मा गांधी 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगरपालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नगरपालिका की ओर से वार्ड नं. एक से 13 तक चलाया जाएगा। नगरपालिका सचिव केएल बठला ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए भारत सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य ये अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की अपने घर के आस पास साफ-सफाई रखें।

उन्होंने सभी शहर वासियों से कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने मे सफाई कर्मियों को अपना सहयोग दे। कूड़ा-कर्कट पॉलीथिन आदि नालों नालियों में डाले। एमई विनोद गोयल का कहना है कि अपने घर का कूड़ा-कर्कट पॉलीथिन आदि को नगरपालिका द्वारा रखे गए कूड़े दान में डाले। इस मौके पर uik के चेयरमैन नागेश गोयल, बलदेव सिंह बरियार, पार्षद नरेश जांगड़ा, डॉ. गुलाब, रामस्वरूप फौजी, राजेंद्र सिंगला, सोहनलाल शर्मा, राकेश गुप्ता सहित अन्य सफाई कर्मियों ने शहर की सफाई की गई।

निसिंग, अभियान के तहत सफाई करते नपा कर्मचारी।

करनाल. भारत सरकार द्वारा प्रायोजित स्वच्छ भारत सप्ताह का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका के कार्यवाहक चेयरमैन बनारसी दास मित्तल की अगुवाई में प्रथम दिवस विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पहले दिन सालवन चौक से लेकर करनाल, सफीदों जींद मार्ग पर सफाई आदि का कार्य किया गया। पालिका सचिव देवेंद्र नरवाल ने बताया कि 25 सितंबर से लेकर आगामी दो अक्टूबर तक जारी इस सप्ताह के दौरान, सार्वजनिक शौचालयों, सामुदायिक केंद्र, बस स्टैंड, सामान्य अस्पताल, अन्य सार्वजनिक स्थलों मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। पालिका अभियंता सतीश गर्ग, कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार, नगर पार्षद मालक सिंह, लाला जगदीश गर्ग, पूर्व पार्षद राजेश भुक्कल ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया।