- Hindi News
- महाराजा अग्रसेन ने सभी के साथ किया एक समान व्यवहार: रेणु
महाराजा अग्रसेन ने सभी के साथ किया एक समान व्यवहार: रेणु
जिलेभरमें महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। जयंती समारोह के उपलक्ष्य में शहर के सभी चौक चौराहों को भव्य तरीके से सजाया गया था। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। एनडीआरआई के सामने महाराज अग्रसेन चौक पर शहर के लोगों ने विधिवत पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पार्षद कृष्ण गर्ग राजीव सिंघल रहे। संजीव बंसल सिग्नस अस्पताल लिबर्टी रोड करनाल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
सभा की ओर से लिबर्टी चौक पर विशाल भंडारा लगाया गया। सभी सदस्यों ने कहा कि सभी को महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलकर जीवन व्यतीत करना चाहिए। महाराज ने सभी के साथ समानता का व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया था। ताकि सभी को आगे बढ़ने का मौका मिले। समाज उन्नति करे। इस अवसर पर आदित्य बंसल, अमित गोयल, अमित गुप्ता, सीए अनिल गुप्ता, अविनाश बंसल, भूषण गोयल, गौरव जैन, जय प्रकाश गोयल, कपिल गुप्ता, नीरज अग्रवाल, पंकजमणि गोयल, प्रवीन बंसल, राजेश गोयल, नारायण गोयल, सुभाष गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
महाराज अग्रसेन को किया नमन
महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर अग्रसेन चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मुख्य अतिथि अन्य।