पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार प्रदेशों के अधिकारियों ने अपराधों पर नियंत्रण की बनाई सांझी रणनीति

चार प्रदेशों के अधिकारियों ने अपराधों पर नियंत्रण की बनाई सांझी रणनीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके विधानसभा चुनाव में भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के इंतजाम हर स्तर पर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को कर्ण लेक पर चार प्रदेशों के प्रशासनिक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अंतरराज्यीय तालमेल बैठक हुई। बैठक में सीमा पर चौकसी बढ़ाने, अवैध शराब हथियारों की तस्करी पर नियंत्रण तथा शातिर अपराधियों पर नकेल कसने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पड़ोसी प्रदेश के अधिकारियों ने अपेक्षित सहयोग देने का आश्वासन दिया है। आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड और सर्विलेंस टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी।

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने की। बैठक में चुनाव के मद्देनजर अपराधियों पर नियंत्रण और अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए एक दूसरे प्रदेश के शातिर अपराधियों की सूची सौंपी गई तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सांझी रणनीति के अलावा एक दूसरे से अपेक्षित सहयोग लेने-देने की बात पर सहमति जताई गई। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में एडीजीपी लॉ एंड आर्डर मोहम्मद अकील ने कहा कि प्रदेश में भयमुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के इंतजाम किए जा रहे हैं। कानून की अवहेलना पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वायड और सर्विलेंस टीमों ने काम करना शुरू कर दिया है। सीमाओं पर अपराधियों, अवैध हथियारों, शराब अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी पर पुलिस की पैनी निगाहें रहेंगी। पड़ोसी राज्यों के सिविल पुलिस अधिकारियों ने भरपूर सहयोग की बात कही है।

कानूनतोड़ने वाले नेताअों पर होगी कार्रवाई : एडीजीपीने कहा कि अगर कोई नेता या राजनीतिक कार्यकर्ता कानून तोड़ता है तो उसे भी किसी की तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

येअधिकारी रहे बैठक में मुख्य रूप से मौजूद

बैठकमें अंबाला मंडल आयुक्त नीलम प्रदीप कासनी, पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल हनीफ कुरैशी, पुलिस महानिरीक्षक पटियाला परमजीत सिंह गिल, उप पुलिस महानिरीक्षक पटियाला शिव कुमार वर्मा, डीएम सहारनपुर इंद्रजीत सिंह यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर राजेश कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पटियाला हरदयाल सिंह मान, वरिष्ठ पुलिस