करनाल | जीटी रोड स्थित एक प्लाईवुड की फैक्ट्री में काम कर रहे 28 वर्षीय मजदूर श्रीराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर को फैक्ट्री में काम करते समय कोई केमिकल्स चढ़ गया। उसे उपचार के लिए करनाल के एक अस्पताल में लाया जा रहा था कि बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम करवाया, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।