पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्वेलर्स के घर के शीशे तोड़े, आरोपी गिरफ्तार

ज्वेलर्स के घर के शीशे तोड़े, आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | पुरानी रंजिश के चलते रामनगर क्षेत्र में एक ज्वेलर्स के मकान में तोड़फोड़ की गई है। कॉलोनीवासियों ने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई होने से मामला बिगड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपियों को पकड़ने के कारण कॉलोनीवासियों ने कैथल पुल पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कॉलोनीवासियों द्वारा कैथल पुल पर लगाए गए जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सकते में गया। डीएसपी राज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रामनगर पुलिस चौकी प्रभारी नरेश चंद ने बताया कि चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

(तोड़फोड़ के विराेध में लगे जाम का दृश्य।)