पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाट्सएप पर दें आपराधिक घटनाओं संबंधी जानकारी

वाट्सएप पर दें आपराधिक घटनाओं संबंधी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | एसपीअभिषेक गर्ग के आदेशानुसार आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए जिला पुलिस करनाल द्वारा वाट्स एवं नंबर 97299-90755 जारी किया गया है। एसपी ने कहा कि आमजन के लिए फेसबुक के बाद अब जिला पुलिस वाट्सएप पर भी उपलब्ध होगी। यह सुविधा तुरंत प्रभाव से लागू कर दीे गई है। उन्होंने कहा की आमजन किसी भी तरह के भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत जो कि पुलिस विभाग के किसी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा या फिर किसी अन्य सरकारी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा किसी भी रूप मे रिश्वत की मांग की हो की बनाया गई वीडियो, साउंड क्लिपिंग, संदेश, फोटो को जिला करनाल के वाट्स एप नंबर 97299-90755 पर भेज सकते हैं। जिला पुलिस द्वारा तुरंत संबंधित शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी शिकायतकर्ता की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।