- Hindi News
- बच्चों ने प्रदर्शित किए स्वादिष्ट व्यंजन
बच्चों ने प्रदर्शित किए स्वादिष्ट व्यंजन
करनाल| एसडीमॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कुकिंग विदाउट फायर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छठी से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों ने बिना आग में पकाए स्वादिष्ट व्यंजन प्रदर्शित किए।
बच्चों ने फ्रूट, क्रीम, सैंडविच, तिल के लड्डू, भुने हुए चने की दाल के लड्डू, चॉकलेट, नारियल के लड्डू, सलाद, बर्गर, नारियल, खोए की बर्फी, दही-भल्ले, पेठे की मिठाई जैसे व्यंजन बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि शर्मा ग्रुप ए, आर्ची ग्रुप बी, द्वितीय स्थान भावना ग्रुप ए, कुनिका ग्रुप बी तृतीय स्थान योगेश एंड भव्या ग्रुप ए, चेष्ठा एवं पूजा ग्रुप नितिन मुंजाल ग्रुप बी ने प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन समित के प्रधान सुशील जावा और प्रिंसिपल कल्पना लाठर ने बच्चों के रचनात्मक कार्य की प्रशंसा की।
करनाल. प्रतियोगिता के तहत बनाए गए भोजन का निरीक्षण करते टीचर।