नर्स को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
करनाल | महावीरदल अस्पताल में एक डॉक्टर को ब्लैकमेल के मामले में नर्स सहित तीन को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर कोर्ट के आदेश पर नर्स को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जयदेव बलराज का एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस आरोपियों से इस मामले के अलावा अन्य मामले में पूछताछ करेगी कि क्या इन आरोपियों ने पहले अन्य किसी के साथ भी ऐसा कुछ किया तो नहीं। इस मामले में दो अन्य आरोपियों में से पुलिस ने मोहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। सिटी थाना प्रभारी श्री दत्त शर्मा ने कहा कि फरार आरोपी को भी पुलिस जल्द पकड़ लेगी।