पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने निकाली मत बनवाओ जागरुकता रैली

छात्राओं ने निकाली मत बनवाओ जागरुकता रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मत बनवाने का संदेश दिया। रैली को हरी झंडी दिखाकर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने रवाना किया। इस मौके पर मेयर ने कहा कि लोकतंत्र में मत का विशेष महत्व है। प्रत्येक मनुष्य को चाहे लड़का हो या लड़की मत अवश्य बनवाना चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या शोभा चौहान ने कहा कि उनके विद्यालय में मत बनवाने का कार्य 15 दिसंबर तक चलेगा। कोई भी 18 वर्ष का व्यक्ति अपना मत बनवा सकता है। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ. शारदा मान, सह अधिकारी सुरेंद्र कुमारी, इंद्रा, सुनीता आदि उपस्थित रही।

जन चेतना रैली निकालती राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं।