पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 हजार का चयन परीक्षा के माध्यम से हुआ:एसपी

4 हजार का चयन परीक्षा के माध्यम से हुआ:एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | एसपीअभिषेक गर्ग के आदेशानुसार डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में सभी सरकारी प्राइवेट स्कूलों में रोड सेफ्टी ट्रैफिक नियमों के बारे में स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए स्कूल लेवल पर दस दिसंबर को सुबह दस बजे करनाल के विभिन्न स्कूलों में रोड सेफ्टी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला करनाल के करीब 2 लाख 33 हजार 419 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से कुल चार हजार बच्चों का चयन परीक्षा के माध्यम से ब्लाक लेवल पर हुआ।

प्रतियोगिता में सभी सरकारी प्राइवेट स्कूलों के कक्षा एक से कक्षा 12 तक तीन कैटेगरी बनाई गई है। प्रथम कैटेगरी में कक्षा प्रथम से कक्षा पांच तक दूसरी कैटेगरी में कक्षा छह से कक्षा आठ तक तीसरी कैटेगरी में कक्षा नौ से कक्षा बारह तक के विद्यार्थी है। हर कैटेगरी के लिए अलग अलग पाठयक्रम की अलग अलग पुस्तकें तैयार की गई है। जो कि शत्रुजीत कूपर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा लिखी गई है। हर स्कूल में करनाल पुलिस द्वारा पश्न पत्र वितरित किए जाएगे। परीक्षा में जिला करनाल के छह ब्लाक इंद्री की तीनों लेवल परीक्षा का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री में किया जाएगा। असंध ब्लाक के तीनों लेवल की परीक्षा का आयोजन जीपीएस स्कूल, असंध में, घरौंडा की तीनों लेवल की परीक्षा का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा में, ब्लाक नीलोखेड़ी की तीनों लेवल की परीक्षा का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्यावज नीलोखेड़ी में किया जाएगा।

निसिंग में भी परीक्षा का किया गया था आयोजन

ब्लाकनिसिंग के लेवल-1 की परीक्षा का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चिड़ाव में, लेवल-2 की परीक्षा का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गर्ल्स जुंडला में, लेवल-3 की परीक्षा का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गर्ल्स, निसिंग में, ब्लाक करनाल के लेवल-1 की परीक्षा का आयोजन गुरू तेग बहादुर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माडल टाउन, करनाल मे, लेवल-2 की परीक्षा का आयोजन विवेकानंद पब्लिक स्कूल नजदीक महाबीर दल अस्पताल करनाल मे, लेवल-3 की परीक्षा का आयोजन गुरू हरकिशन पब्लिक स्कूल सेक्टर-13 करनाल मे किया जाएगा।