- Hindi News
- भारत ही नहीं विदेशों में भी बढ़ी मोदी की लोकप्रियता : अनुराग
भारत ही नहीं विदेशों में भी बढ़ी मोदी की लोकप्रियता : अनुराग
भारतीयजनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शुक्रवार को शहर में बीजेपी युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक में शिरकत की। उनके साथ हिमाचल के हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। पत्रकारों की ओर से पूछे गए खेल नीति के सवाल पर बराला ने कहा कि बीजेपी किसी भी योजना को लेकर नाम में विश्वास नहीं रखती है, बल्कि हर काम में पारदर्शिता चाहती है। प्रत्येक विकास कार्य गरीब जनता तक पहुंचना चाहिए। जहां तक भ्रष्टाचार पर अंकुश की बात है, उन्हें भ्रष्टाचार पर लगाम लगती दिखाई दे रही हैं। बराला ने 6500 रिक्तियों की भर्ती पर रोक लगाने के सवाल पर कहा कि सरकार ने समीक्षा कराने का निर्णय लिया है। पार्टी सरकार का उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त शासन, समय सीमा, तीव्रता पारदर्शिता से विकास कराना है। प्रधानमंत्री मोदी के 21 जून को विश्व स्तर पर योग दिवस मनाने का प्रस्ताव यूएनओ ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता बढ़ी है।
अखबार में छपने के लिए क्रिएटिविटी लाओ
राष्ट्रीयअध्यक्ष ने कहा कि अखबार में छपने के लिए क्रिएटिविटी लाओ। नेताओं के चक्कर काटने से कुछ नहीं होगा। उनका काम ही उनके काम आएगा। ऐसा करो जिससे पूरे प्रदेश में उनका नाम रोशन हो। अगर हम स्वयं 100 सदस्य नहीं बनाएंगे तो सक्रिय सदस्य नहीं रह पाएंगे। ऐसा करो जिससे हर सप्ताह अखबारों में छपें।
राहुल गांधी कहते रह गए और मोदी ने कर दिया
मोदीने शपथ लेने के अगले ही दिन विदेशों से काला धन लाने के लिए एसआईटी गठित कर दी थी। चार माह में आठ करोड़ लोगों के बैंक खाते खुलवा दिए। छह माह में सात बार पैट्रोल-डीजल के दाम कम किए। राहुल गांधी रसोई गैस सिलेंडर को साल में नौ से 12 करने की कहते रहे, लेकिन मोदी यह कर ही दिया।
अब जनहितैषी नीतियों का करेंगे प्रचार
युवामोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कहा कि बीजेपी युवा मोर्चा अपने कार्य को ईमानदारी से करेगा। पहले हुड्डा सरकार की भेदभावपूर्ण जन विरोधी नीतियों का विरोध किया अब बीजेपी सरकार की जनहितैषी नीतियों का प्रचार किया जाएगा। सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्यों के प्रतिशत में हरियाणा देश में अव्वल रहेगा। 10 करोड़ सदस्यों के साथ बीजेपी दुनिया की नंबर वन पार्टी होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियाें का प्रचार करते हुए कहा कि एक पटाखा