- Hindi News
- मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो : कासनी
मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो : कासनी
करनाल | हेल्थकमीश्नर नीलम प्रदीप कासनी ने मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। उनके औचक निरीक्षण से कॉलेज के अधिकारी सकते में आए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि मरीजों को कॉलेज में बेहतर से बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। हेल्थ कमीश्नर ने मेडिकल कॉलेज में चल रहे मरीजों का इलाज के बारे में भी छानबीन की। मरीजों से जाना कि उन्हें कैसे मेडिकल सुविधा मिल रही है। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह ही लापरवाही बरती जाए। अगर कोई इस मामले में लापरवाही करता हुआ पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य के बारे में पूरी छानबीन की। कंपनी के इंजीनियरों से जाना कि यहां पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य कब तक पूरा जाएगा। उनसे काम में तेजी लाने को कहा।