ट्रॉफी जीतने पर किया सम्मानित
वीपीइंटरनेशनल स्कूल के नौंवी कक्षा के छात्र नितिश एवं प्रवीन ने गाेवा में आयोजित चौथी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक ट्रॉफी प्राप्त की। डीसी जे गणेशन ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। कक्षा आठवीं की छात्रा साक्षी गगनदीप ने कुरुक्षेत्र में जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया। नौंवी कक्षा के गुरजंट सिंह ने मुक्केबाजी में अव्वल स्थान पाया।
कक्षा की पांचवीं की छात्राओं पारुल राजदीप को ऊंची रैंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या वीना खेतरपाल को शिक्षा मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी के द्वारा दिए गए प्रशंसा पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर ने प्रतीक कठपालिया ने वीना खेतरपाल वाइस प्रिंसिपल वीरेंद्र चौहान को बधाई दी।