पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिजनों को सौंपे एक एक लाख रुपए के चेक

परिजनों को सौंपे एक एक लाख रुपए के चेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | आॅलहरियाणा रोडवेज वर्करज यूनियन ने कर्मचारियों की ओर से शुक्रवार को बीते दिनों दुर्घटना में मारे गए चालक-परिचालक के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में एक-एक लाख रुपए की राशि प्रदान की गई। ये राशि रोडवेज महाप्रबंधक रविंद्र पाठक, यूनियन के राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा, उपप्रधान सुरेश लाठर, इंटेक के करनाल डिपो उपप्रधान वीरेंद्र सिंह ने परिजनों को सौंपी। महाप्रबंधक रविंद्र पाठक ने कहा कि कर्मचारियों ने परिजनों की आर्थिक मदद कर सराहनी कार्य किया है। एक-दूसरे के निस्वार्थ रूप से काम आना एक प्रशंसनीय सामाजिक कार्य है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की गई थी। इसे लेकर जिला प्रशासन को पत्र जारी कर दिया गया है, शीघ्र ही यह राशि परिजनों को प्रदान कर दी जाएगी। राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा ने बताया कि चालक बिजेंद्र परिचालक प्रदीप और चालक सुभाष के परिवार को एक-एक लाख रुपए परिचालक सुभाष को 55 हजार रुपए की राशि कर्मचारियों ने एकत्रित करके दी है।

उन्होंने बताया कि गत दिवस परिवहन आयुक्त अशोक खेमका नव नियुक्त महानिदेशक चंद्रप्रकाश से यूनियन का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में मिला और अपनी मांगों का ज्ञापन उन्हें सौंपा गया। अशोक खेमका ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि नई परिवहन नीति बनाने से पूर्व रोडवेज कर्मचारी संगठनों से विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर महेंद्र काछवा, विजय गाबा, कुलदीप सिंह,कृष्ण कुमार, रामनिवास, नरेश कुमार, अशोक कुमार, विनोद कुमार, संदीप कुमार, सुखविंद्र, सोनी कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।