- Hindi News
- माउंट लिटरा जी स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने खूब जमाया रंग
माउंट लिटरा जी स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने खूब जमाया रंग
करनाल | माउंटलिटरा जी स्कूल करनाल में शुक्रवार शाम प्रथम वार्षिकोत्सव अनुभूति का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अलग-अलग रंग दिखाते हुए अपना जादू बिखेरा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीसी जे गणेशन ने शिरकत की। जबिक विशिष्ट अतिथि के रुप में डीएसपी सतीश कुमार ने भाग लिया। कौटिल्य पंडित माउंट लिटरा जी स्कूल मुंबई से आए प्रदीप पिल्लई ने दीप प्रज्जवलित किया।
प्री प्राइमरी के नन्हें कलाकारों ने अपनी खिलौनों की दुनिया के टेडीबियर बनाकर खूब मस्ती की। दूसरी ओर अन्य कलाकारों ने कला के माध्यम से बताया कि हर बच्चा अपने आप में विशिष्टता रखता है। बाल विहार के बाल कलाकारों ने क्रिसमस त्योहार का मंचन किया। कक्षा प्रथम द्वितीय के छात्रों ने शहर के भीड़-भाड़ भरे माहौल को जंगल के हरे भरे वातावरण में तबदील कर दिया। उन्होंने संदेश दिया कि बाघ जैसे जानवरों को सरंक्षित करना कितना जरुरी हो गया है। कक्षा चार के बच्चों ने भारतीय पश्चिमी संस्कृति का मिलन दिखाया। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। स्कूल की मुख्याध्यापिका दीप बेदी ने स्कूल के कार्यों पर प्रकाश डाला।
माउंट लिटरा स्कूल में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते कौटिल्य पंडित।
करनाल. माउंटलिटरा जी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।