पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएम चैरिटेबल ट्रस्ट को भेंट की एंबुलेंस

जीएम चैरिटेबल ट्रस्ट को भेंट की एंबुलेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूनक | ग्रामीणक्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर गांव बरसत स्थित पुंडरी रोड पर जीएम चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही चैरिटेबल की संचालिका निधि जैन ने नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा लोगों को समर्पित की। कार्यक्रम में घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण तथा पानीपत शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रविवार को गांव बरसत में पुंडरी रोड पर शुरू किए गए जीएम चैरिटेबल ट्रस्ट का शुभारंभ विधायक हरविंद्र कल्याण तथा विधायक रोहिता रेवड़ी ने फीता काटकर किया। समाजसेवी पवन कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया तथा शीला रानी ने चैरिटेबल का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मानव सेवा संघ करनाल से स्वामी प्रेम मूर्ति ने विषिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। समाजसेवा के भावना से प्रेरित होकर शुरू किए गए इस ट्रस्ट में लोगों के लिए डिस्पेंसरी, एंबुलेंस रोजगार योजना, साधु संत निवास, जल सेवा, निर्धन कन्या विवाह, साक्षरता अभियान, स्वच्छता अभियान, विकलांग सहायता केंद्र सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन, सीनियर डिप्टी मेयर पानीपत काजल बटला, समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा, सुरेश आदि मौजूद थे।

मूनक. विधायिकारोहिता रेवड़ी क्षेत्रवासियों को एम्बुलेंस सेवा समर्पित करते हुए।