पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युनिवर्सिटी से घरौंडा विश्व पटल पर छोड़ेगा छाप

युनिवर्सिटी से घरौंडा विश्व पटल पर छोड़ेगा छाप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुटेलमें कल्पना चावला मेडिकल युनिवर्सिटी की घोषणा से पूरे हलके में खुशी का माहौल है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हर्बल पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन कर विधायक हरविंद्र कल्याण का कुटेल में मेडिकल युनिवर्सिटी की घोषणा पर फूल मालाओं, गुलदस्तों मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि वैसे तो पूरे प्रदेश में बीजेपी की सरकार आते ही अच्छे दिन की शुरूआत हो गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने जिला करनाल में मेडिकल युनिवर्सिटी की घोषणा कर एक बहुत बड़ी सौगात दी है। इस युनिवर्सिटी से पूरे उत्तर भारत के लोगों को फायदा मिलने वाला है। युनिवर्सिटी का निर्माण होने से घरौंडा विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ेगा। इस मौके पर हरविंद्र कल्याण भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का आभार प्रकट किया। इस मौके पर रोहित भंडारी, पार्षद कंवलजीत प्रिंस, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंगला, पुरषोतम सेठी, संजय आिद मौजूद रहे।

हरविंद्र कल्याण को लड्‌डू खिलाकर खुशी व्यक्त करते भाजपा कार्यकर्ता।

विधायक हरविंद्र कल्याण हर्बल पार्क का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने हर्बल पार्क का दौरा किया था और इसकी व्यवस्था का जायजा लिया था। उस दौरान लोगों ने सफाई, पीने के पानी, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले, लाइटों का प्रबंध संबंधी कई समस्याएं रखी थी। अधिकारियों को पार्क की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे। उसी कड़ी में आज उन्होंने पार्क का दौरा किया है।