अलग-अलग हादसों में हुई तीन लोगों की मौत
डाबरथलानिवासी सतीश कुमार ने थाना में शिकायत दी है कि आरोपी अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हैबतपुर क्षेत्र में उनके भाई मनिंद्र सिंह को टक्कर मारी। इससे उसके भाई की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर मतलौडा निवासी गुलाब सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज दी है कि अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए गगसीना करनाल क्षेत्र में उसके दोस्त बलबीर सिंह की बाइक को टक्कर मारी। इससे बलबीर सिंह घायल हो गया। जिसकी बाद में मौत हो गई उनकी प|ी राजवंती घायल हो गई। अलेवा जींद निवासी बलराम सिंह ने आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है कि आरोपी ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए गंगाटेहड़ी चौक में शिकायतकर्ता के पिता बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
पार्क में हुई वृद्ध की मौत
करनाल.कर्ण पार्क में 55 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध कई दिनों से पार्क में ही घूमता था और यहीं पर सो जाता था। ऐसा माना जा रहा है कि बरसात ठंड के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।