शहर में लगें सीसीटीवी
करनाल | युवाव्यापार मंडल की एक विशेष बैठक का आयोजन रमेश नगर में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवेश गाबा प्रदेश प्रवक्ता किशोर नागपाल ने की। बैठक में व्यापारिक समस्याओं के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी चिंतन-मंथन किया गया। प्रवेश गाबा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर समय-समय पर आवश्यक बैठक की जाएगी।
उन्होंने कहा कि युवा व्यापार मंडल एवं जिला व्यापार मंडल मुख्य रूप से सामाजिक मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेगा और लोगों में जन चेतना लाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की है। उस अभियान को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि सभी दुकानदार अपनी दुकान के आगे डस्टबिन रखें और गंदगी को उसमें समेटें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अच्छा कार्य कर रही है। जिसकी कड़ी मेडिकल यूनिवर्सिटी के रूप में मिली है। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला जैसी बड़ी हस्ती को वास्तव में अब सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है।
करनाल. व्यापारमंडल की बैठक के बाद उपस्थित पदाधिकारी।