दो रिटायर पुलिस अधिकारियों पर केस
करनाल | सिविललाइन थाना में दो रिटायर पुलिस अधिकारी हरबंस लाल ईश्वर के खिलाफ धोखाधड़ी रिकार्ड को खुर्द बुर्द करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही पुलिस अधिकारियों ने डयूटी के दौरान एक केस से संबंधित कागजातों के साथ छेड़खानी की थी।
मामले की शिकायत के बाद जांच के बाद इन पर सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित सिंह ने कहा कि दो रिटायर अधिकारियों द्वारा सरकारी कागजात धोखाधड़ी करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे ज्यादा मामले में ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता। मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।