- Hindi News
- कई मुद्दे हैं जिन पर सोसाइटी को कार्य करने की जरूरत : प्रितपाल
कई मुद्दे हैं जिन पर सोसाइटी को कार्य करने की जरूरत : प्रितपाल
करनाल | लक्ष्यजनहित सोसाइटी का सालाना उत्सव के अवसर पर आॅफिस का उद्घाटन किया गया। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
मेयर ने सोसाइटी के कार्यों की सराहना की और हर तरह की मदद देने का आश्वासन भी दिया। प्रितपाल सिंह पन्नू चेयरमैन निफा ने सोसाइटी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि कई मुद्दे हैं जिस पर सोसाइटी को कार्य करने की आवश्यकता है। सोसाइटी इन पर कार्य करे वे उनके साथ हैं। वार्ड नं 5 की एमसी कमलेश लाठर ने सोसाइटी की प्रशंसा की। संस्था के संरक्षक पीआर नाथ ने संस्था के साल के कार्यों पर प्रकाश डाला। सुदर्शन शर्मा ने मंच संचालन करते हुए सभी अतिथियों को संस्था के आगे क्या कार्य करेगी, उस पर प्रकाश डाला। आॅफिस का मुहूर्त स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने रीबन काटकर किया सभी उपस्थित व्यक्तियों का मुंह मीठी करवा कर सोसाइटी को शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर भिवानी से आए संत युगल किशोर गिरि जी ने लक्ष्य जनहित सोसाइटी के सभी मेम्बरों को बहुत-2 बधाई दी कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं।
लक्ष्य जनहित सोसायटी के ऑफिस का उद्घाटन करती मेयर रेणूबाला गुप्ता अन्य।
स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित :सोसाइटी के प्रधान दिनेश बख्शी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रकाश अरोड़ा, कुलजिंदर मोहन सिंह बाठ, सरदार बलिहार सिंह, कृष्ण शर्मा जी, प्रेम बंसल, रामकुमार गुप्ता, राम प्रकाश फौजी, ईश्वर सिंह शेरा, विक्रम फौजी, अजमेर सिंह, तजेन्द्र सिंह, सुशील कुमार समेत कई सम्माननीय सदस्य मौजूद हुए।