- Hindi News
- पहले सेक्शन 4 अब 6 लगाने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
पहले सेक्शन 4 अब 6 लगाने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
घरौंडा | विश्रामगृहके निकट हुडा की ओर से लगाए गए सेक्शन फोर के बाद सेक्शन-6 लगाने के विरोध में लोगों ने विश्राम गृह के निकट अशोका कॉॅलोनी में विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि नई अधिग्रहण नीति के तहत सेक्शन 6 लगाना गलत है। इसलिए इसको रद्द किया जाए। जिसकी मांग को लेकर मंगलवार को सभी कॉॅलोनी वासी मुख्यमंत्री के ओएसडी को करनाल में ज्ञापन सौंपेंगे। रविवार को संघर्ष कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव सेन की अगुवाई में अशोका कॉॅलोनी में सैकड़ों महिला पुरुष एकत्रित हुए।
उन्होंने सेक्शन-6 लगाने का जमकर विरोध किया। समिति के सदस्य दीपक भाटिया, पिंटू राणा, टेकचंद, डॉ. तोमर सहित अन्य लोगों ने बताया कि जहां पर हुडा सेक्टर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है, वहां पर लगभग 70 प्रतिशत आबादी हो चुकी है तथा सैकड़ों एकड़ भूमि उपजाऊ पड़ी है। जिसमें किसान खेती बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है। उन्होंने बताया कि नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत इस जमीन पर सेक्शन-6 लगाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने शीघ्र ही सेक्शन-6 को रद्द नहीं किया तो वे आर पार की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि सेक्शन-6 हटाने की मांग को लेकर सेक्टर-2 सेक्टर-9 के महिला-पुरुष एकत्रित होकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी को करनाल में ज्ञापन सौंपेंगे।
घरौंडा. जमीनपर सेक्शन 6 लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।